अबुजा, 17 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया के माइदुगुरी शहर में सोमवार को एक मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज ने बताया कि स्थानीय मीडिया रपट के मुताबिक, हमले को एक महिला ने अंजाम दिया, जिसने खुद को मस्जिद के अंदर उड़ा लिया।
फिलहाल किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इस शहर में एक सप्ताह से भी कम समय में आत्मघाती हमलावरों द्वारा यह पांचवा हमला है।
इससे पहले 14 जुलाई को महिला आतंकियों द्वारा लगभग एक साथ किए गए चार हमलों में 19 लोगों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath