आयोग के अधक्ष श्री धर्माधिकारी ने ली समन्वय अधिकारियों की बैठक

4906-300x18921भोपाल : वृद्धजन की समस्या सामाजिक है, इसलिये इसका निराकरण समाज और सरकार को मिलकर करना होगा। मध्यप्रदेश राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री बी.जी. धर्माधिकारी ने यह बात विभिन्न विभाग के समन्वय अधिकारी की बैठक में कही। बैठक में बताया गया कि अस्पतालों में वृद्धजन के लिये अलग वार्ड बनाये जायेंगे।

श्री धर्माधिकारी ने कहा कि सभी विभाग को वृद्धजन के कल्याण के लिये योजनाएँ बनाना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी का भी सहयोग लिया जा सकता है। श्री धर्माधिकारी ने कहा कि अस्पतालों में वृद्धजन के लिये अलग लाइन लगवाने के साथ ही अलग वार्ड भी बनवाये जाना चाहिये। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के समन्वयक अधिकारी ने बताया कि वृद्धजन के लिये अस्पतालों में अलग वार्ड बनाये जा रहे हैं। गृह विभाग द्वारा वृद्धजन के लिये पीड़ित सहायता केन्द्र प्रारंभ किये जा रहे हैं। यह केन्द्र पीड़ित वृद्ध को न्यायालय तक लाने और घर तक छोड़ने की व्यवस्था करेगा।

श्री धर्माधिकारी ने विभागवार वृद्धजन के लिये बनायी गयी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वृद्धजन को अपनी वसीयत बनाने की समझाइश दी जाये। भरण-पोषण अधिनियम में त्वरित कार्रवाई की जाये।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493