बार्सिलोना, 17 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्राणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना के नए मुख्य कोच अर्नेस्टो वालवेर्डे ने सोमवार को कहा कि वह फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के खिलाड़ी मार्को वेराटी को अपने क्लब में लाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
उन्होंने साथ ही कहा कि उनका ध्यान नए खिलाड़ियों के साथ करार पर नहीं है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि वेराटी स्पेनिश क्लब में आ सकते हैं। बार्सिलोना उन्हें आठ करोड़ डालर में स्थानांतरण के माध्यम से अपने साथ जोड़ सकता है।
वालवेर्डे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि क्लब अपनी टीम में सुधार चाहता है, लेकिन वह नए खिलाड़ियों को अपने साथ नहीं जोड़ रहे हैं। उनका ध्यान क्लब में पहले से मौजूद खिलाड़ियों पर है।
कोच ने इस बात से साफ इनकार किया कि वह किसी विशेष खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह क्लब की टीम को जल्द से जल्द तैयार करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि क्लब को स्थानांतरण के दौरान धैर्य रखना होगा।
dharmpath.com dharmpath