रोम, 18 जुलाई (आईएएनएस)। रोमा क्लब के दिग्गज खिलाड़ी फ्रांसेस्को टोट्टी ने आखिरकार अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने इस घोषणा में यह भी कहा है कि वह इटली क्लब के निदेशक भी बनेंगे।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 40 वर्षीय टोट्टी ने अपने 24 साल के करियर का अंतिम मैच मई में क्लब के साथ खेला था।
टोट्टी ने एक बयान जारी कर कहा है कि जिस क्लब में उन्होंने एक स्कूल ब्वॉय के रूप में कदम रखा था, अब वह उस क्लब के निदेशक होंगे।
उन्होंने कहा, “एक खिलाड़ी के तौर पर मेरे जीवन का पहला हिस्सा अब समाप्त हो गया है। हालांकि, अब मैं उसी के समान एक नई जिम्मेदारी का हिस्सा बनने जा रहा हूं। आशा है कि जिस प्रकार मैंने मैदान पर अपनी जिम्मेदारी निभाई, इसे भी मैं इसी तरह पूरा करूं।”
टोट्टी ने 1993 में एक 16 वर्षीय किशोर के रूप में इस क्लब में कदम रखा था और 2001 में क्लब के साथ सेरी-ए लीग जीती थी। उन्होंने रोमा क्लब के लिए अपना अंतिम 786वां मैच मई में खेला।
dharmpath.com dharmpath