धनुष ‘मारी 2’ की शूटिंग सितंबर से शुरू कर सकते हैं

चेन्नई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष इन दिनों फिल्मों के सीक्वल में व्यस्त हैं। उन्हें जहां तमिल फिल्म ‘वीआईपी 2’ की रिलीज का इंतजार है, वहीं वह 2015 की तमिल ब्लॉकबस्टर ‘मारी’ के सीक्वल की शूटिंग जल्द शुरू करने वाले हैं।

सूत्रों के अनुसार, धनुष ‘मारी 2’ की शूटिंग सितंबर से शुरू कर सकते हैं।

निर्देशक बालाजी मोहन ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी पुष्टि की कि ‘मारी 2’ की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

‘मारी’ में धनुष धोती-कुर्ता पहले मूंछों वाले स्थानीय दबंग के किरदार में हैं।

धनुष के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “वर्तमान में धनुष सर कई परियोजनाओं के साथ व्यस्त हैं। वह एक हॉलीवुड परियोजना पर काम पूरी करने वाले हैं। इसके बाद वह गौतम मेनन की ‘एनाई नोक्की पायुम थोटा’ की शूटिंग शुरू करेंगे। वह सितंबर से ‘मारी 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे।”

‘मारी 2’ का निर्माण धनुष करेंगे और फिल्म अगले साल संक्रांति पर रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

फिल्म के कलाकारों का चयन करना अभी बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493