मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘गुलाम’ में रंगीला के रूप में नजर आ रहे अभिनेता परम सिंह का कहना है कि टीवी शो की रेटिंग की जिम्मेदारी मुख्य कलाकार की होती है और वह चाहते हैं कि दर्शकों से धारावाहिक को प्यार और प्रशंसा मिले।
परम ने कहा, “भले ही शो एक टीमवर्क है, लेकिन इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी सबसे अधिक मुख्य कलाकार की होती है। इसलिए जब मैं मुख्य भूमिका निभाता हूं, तो चिंतित रहता हूं। मैं हमेशा रेटिंग के बारे में सोचता रहता हूं। मुझे यकीन है कि सभी कलाकारों के साथ ऐसा ही होगा।”
अभिनेता के रूप में परम का मानना है कि वह व्यवसायिक सफलता से ज्यादा विषय को चुनने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
उन्होंने कहा, “हां, सभी सफलता चाहते हैं लेकिन कलाकार के रूप में सभी की अच्छा काम पाने की लालसा होती है। अगर आप चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने में सफल होते हैं तो आपको बतौर कलाकार संतुष्टि मिलती है।”
टेलाीविजन चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाला धारवाहिक एक ऐसे प्राचीन इलाके बेरहमपुर पर आधारित है, जहां महिलाओं को जेल जैसे हालात में रखा जाता है और उनके प्रति कोई सम्मान नहीं होता। हालात तब बदलते हैं जब एक व्यक्ति गांव वालों की सोच को चुनौती देता है।
dharmpath.com dharmpath