पणजी, 18 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रैंचाइजी एफसी गोवा ने स्पेनिश फारवर्ड फेरान कोरोमिनास के साथ करार किया है।
स्पेनिश लीग के लिए 34 वर्षीय कोरोमिनास ने 250 मैच खेले हैं और उनके पास बहुत गहन अनुभव है।
टीम में दूसरे बेहतरीन स्ट्राइकर के रूप पहचाने जाने वाले कोरोमिनास प्रतिद्वंद्वी टीम के डिफेंस और मिडफील्ड को भेदने में सक्षम हैं।
इस करार की पुष्टि के बाद क्लब के अध्यक्ष अक्षय टंडन ने कहा, “हम कोरो को टीम में शामिल करके खुश हैं। हम जिस प्रकार के खिलाड़ी को चाहते थे, कोरो वहीं खिलाड़ी हैं।”
टंडन ने कहा, “हमें लगता है कि उनके पास जिस प्रकार का अनुभव है, वह टीम के लिए सही खिलाड़ी साबित होंगे और आशा है कि प्रतिद्वंद्वी टीम के लिए भी मुश्किल खड़ी करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath