रियो डी जनेरियो, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के खिलाड़ी रिकाडरे सेंचुरियन जल्द ही इटली सेरी-ए लीग क्लब जेनोआ में शामिल हो सकते हैं।
वह जेनोआ क्लब के साथ करार के बेहद करीब हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को 24 वर्षीय सेंचुरियन मेडिकल टेस्ट के लिए इटली गए और वहां उन्होंने करार से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए।
ऐसा माना जा रहा है कि साओ पाउलो इस स्थानांतरण के लिए 35 लाख यूरो (40.3 लाख डॉलर) की राशि लेगा।
सेंचुरियन ने ऋण करार पर जेनोआ के साथ 12 मैच खेले हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान साओ पाउलो के लिए 81 मैच खेले।
जेनोआ ने इटली सेरी-ए के 2016-17 सत्र का समापन 16वें स्थान पर रहते हुए किया।
dharmpath.com dharmpath