लॉस एंजेलिस, 19 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले सप्ताह स्टंटमैन जॉन बरनेकर के निधन के बाद से बंद टेलीविजन धारावाहिक ‘द वॉकिंग डेड’ के आठवें सत्र पर काम फिर से शुरू हो गया है।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, केबल नेटवर्क एएमसी ने सोमवार को खबर की पुष्टि की।
घटना की रपट के मुताबिक, पिछले बुधवार को बरनेकर, ऑस्टिन अमेलियो के साथ शूटिंग कर रहे थे। दृश्य में बरनेकर को बालकनी से 20 फुट दूर गद्दे पर गिरना था, लेकिन सहायक निर्देशक मैथ्यू गुडविन ने बताया कि यह काम ढंग से नहीं हो पाया और वह बालकनी पर लटक गए।
बालकनी पर उनकी पकड़ ढिली पड़ गई और वह गद्दों से कुछ इंच की दूरी पर सिर और गर्दन के बल जा गिरे। इसके तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
उन्हें अटलांटा मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया और वेंटीलेटर पर रखा गया। परिजनों ने गुरुवार को उन्हें वेंटीलेटर से हटाना ठीक समझा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
धारावाहिक के कलाकारों सहित कई अन्य कलाकारओं ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
dharmpath.com dharmpath