कोच्चि मेट्रो की पहले महीने में 4.62 करोड़ रुपये कमाई

कोच्चि, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कोच्चि मेट्रो ने अपने परिचालन के पहले महीने में कुल 4.62 करोड़ रुपये की कमाई की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोच्चि, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कोच्चि मेट्रो ने अपने परिचालन के पहले महीने में कुल 4.62 करोड़ रुपये की कमाई की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जून को कोच्चि मेट्रो को राष्ट्र को समर्पित किया था।

कोच्चि मेट्रो ने यहां जारी बयान में बुधवार को कहा कि मेट्रो में रोजाना औसतन 47,646 यात्री सफर करते हैं। हालांकि यह संख्या 20,000 से लेकर 98,000 के बीच है।

अधिकारी ने बताया, “एक महीने के संचालन के बाद कोच्चि मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (केएमआरएल) यात्रियों द्वारा दिखाए गए सहयोग और संरक्षण से खुश है, लोग सामान्यत: परिसर को साफ रखने के बारे में सावधानी बरतते हैं।”

कोच्चि मेट्रो वर्तमान में 13 किलोमीटर लंबे अलुवा-पलारीवत्तम मार्ग पर 11 स्टेशनों को जोड़ती है और अगले दो सालों में इसका 5 किलोमीटर और विस्तार किया जाएगा।

कोच्चि मेट्रो का काम साल 2012 में शुरू हुआ था, जब पूर्व ओमन चांडी सरकार ने इस परियोजना को ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन को सौंपा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493