बीएसएनएल लैंडलाइन इंस्टालेशन शुल्क में छूट

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बीएसएनएल (भारत संचार निगम लि.) ने बुधवार को कहा कि उसने सभी सर्किल में नए लैंडलाइन/वायरलाइन ब्रॉडबैंड/फाइबर-टू-होम (एफटीटीएस) कनेक्शन के इंस्टालेशन शुल्क में छूट देने का फैसला किया है।

बीएसएनएल ने कहा कि इसके अलावा उन ब्राडबैंड उपभोक्ताओं के लिए एक नई योजना शुरू की गई है, जो 675 रुपये से ऊपर के शुल्क की ब्राडबैंड योजना लेंगे। ऑफर के तहत ‘एडीएसएल वाईफाई मोडेम 1,500 रुपये में पांच साल की वारंटी और 100 फीसदी कैशबैक’ के साथ दी जाएगी।

बीएसएनएस ने एक बयान में कहा कि जो उपभोक्ता बीएसएनएल से एडीएसएल वाईफाई मोडेम 1,500 रुपये में खरीदेंगे, उन्हें प्रति माह 50 रुपये का कैशबैक अधिकतम 30 महीनों तक दिया जाएगा।

बीएसएनएस ने कहा कि नई योजनाएं ग्राहकों की अतिरिक्त लागत का बोझ घटाएगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493