चीन में एपल पे को बढ़ावा देने के लिए छूट योजनाएं

शंघाई, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की कंपनी एपल ने चीन में एक अभियान शुरू किया है, जिसके तहत इस हफ्ते वह अपने मोबाइल भुगतान प्लेटफार्म एपल पे को बढ़ावा देने के लिए कई छूट योजनाएं दे रही है।

समाचार एजेंसी एफे ने चीन के वित्तीय समाचार वेबसाइट काइशीन के हवाले से कहा कि चीन के मोबाइल भुगतान कारोबार में टेनसेंट और अलीबाबा जैसी कंपनियों का दबदबा है। एपल अपने एपल पे प्लेटफार्म के यूजर्स को 50 फीसदी छूट दे रही है, ताकि दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल भुगतान बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सके।

एपल पे के उपाध्यक्ष जेनिफर बेली ने काइशीन से कहा, “हमारा लक्ष्य एपल के सभी यूजर्स को एपल पे का प्रयोग करने को प्रोत्साहित करना है।”

चीन के डिजिटल भुगतान बाजार में प्रौद्योगिकी दिग्गज टेनसेंट, वीचैट भुगतान और अलीबाबा की अलीपे का दबदबा है और इनकी संयुक्त बाजार हिस्सेदारी 92 फीसदी है, जिसका मूल्य 35,000 अरब युआन (5200 अरब डॉलर) है।

कंसलटिंग फर्म एनालिसिस के मुताबिक, अमेरिका के बाद एपल के लिए चीन दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। वर्तमान में एपल पे चीन के ऑनलाइन भुगतान कंपनियों में शीर्ष 8 में भी शामिल नहीं है।

इस दौरान एपल ने मंगलवार को चीन के लिए उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर इसाबेल गे माहे की नियुक्ति की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493