नेपाल में मादक पदार्थ की तस्करी में 4 भारतीयों समेत 7 गिरफ्तार

काठमांडू, 19 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल के मकवानपुर जिले में 30 किलोग्राम प्रतिबंधित हशीश की तस्करी के आरोप में चार भारतीय नागरिकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चार भारतीय नागरिक और तीन नेपाली नागरिक मकवानपुर जिले के हेटौडा क्षेत्र में एक होटल में ठहरे हुए थे। इनके पास प्रतिबंधित पदार्थ से भरे हुए बैग थे। मकवानपुर के जिला मुख्यालय में सुरक्षा कर्मियों द्वारा चलाए गए एक जांच अभियान के दौरान ये पकड़े गए। मकवानपुर काठमांडू से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पुलिस उप अधीक्षक त्रिभुवन बिस्ता ने स्थानीय मीडिया से कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 30 किलोग्राम हशाीश, एक भारतीय पंजीकृत नंबर का वाहन, 6 मोबाइल फोन और 33,000 भारतीय रुपये जब्त किए हैं।

नेपाल पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह सालों में, हिमालयी राज्य में नशे के कारोबार में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493