जापान में 5.6 तीव्रता का भूकंप

टोक्यो, 20 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर जापान और फुकुशिमा प्रांत में गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि सुनामी की चेतावनी और परमाणु संयंत्र केंद्र में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप सुबह 9.11 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र फुकुशिमा तट से दूर 40 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।

फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के संचालक टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर (टेपको) ने बताया कि भूकंप के बाद संयंत्र में किसी तरह की असामान्य गतिविधि दर्ज नहीं हुई है।

पूर्वी जापान और राजधानी में भी कम तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493