आयुष्मान अलग-अलग भूमिकाएं निभाने को उत्सुक

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। ‘विक्की डोनर’ से करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने को उत्सुक हैं।

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। ‘विक्की डोनर’ से करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने को उत्सुक हैं।

आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ के ट्रेलर लांच के दौरान बुधवार को यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी ‘गुड बॉय’ की छवि को बदलना चाहते हैं? उन्होंने कहा, “हां, मैं भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने के लिए तैयार हूं। ‘बरेली की बर्फी’ में, मैं छोटे शहर के लड़के की भूमिका में हूं। फिल्म के कुछ दृश्य में मैं पागलों की तरह डांस कर रहा हूं, जैसा कि हम अपने दोस्तों की शादी में करते हैं।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, मैं श्रीरान राघवन की आने वाली फिल्म में भी हूं, जो अब तक निभाई सभी भूमिकाओं से अलग है। इसलिए मुझे लगता है कि छवि बदल रही है।”

‘हैप्पी भाग जाएगी’ के सीक्वल से इनकार किए जाने पर उन्होंने कहा, “मैं श्रीराम के साथ शूटिंग में व्यस्त थाप, इसलिए इसके लिए मना किया। कलाकार होने के नाते हमारे पास कभी-कभी वक्त की समस्या होती है। इसलिए हम एक ही समय में सबकुछ नहीं कर सकते। लेकिन वह फिल्म भी दिलचस्प है।”

‘बरेली की बर्फी’ 18 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें राजकुमार राव और कृति सैनन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493