ईयू की इजरायल नीति ‘मूर्खतापूर्ण’ : नेतन्याहू

जेरूसलम, 20 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यूरोपीय संघ की इजरायल नीति को ‘पूरी तरह मूर्खतापूर्ण’ करार दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने कहा कि ईयू दुनिया में देशों का एकमात्र ऐसा संगठन है, जो इजरायल के साथ अपने संबंधों में शर्ते रखता है।

यूरोपीय संघ ने बार-बार इजरायल के कब्जे वाले पश्चिमी क्षेत्र में बस्तियां बनाने की आलोचना की है और सरकार के महत्वपूर्ण नागरिक समाज समूहों पर कार्रवाई की है।

नेतन्याहू ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ईयू इजरायल के साथ अपने संबंधों में ‘राजनीतिक’ शर्तो को संलग्न करने वाली एकमात्र प्रमुख शक्ति है।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि यह गुट की सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिए हानिकारक है।

नेतन्याहू ने चीन, रूस और भारत का हवाला देते हुए कहा कि यह देश नवीनता की व्यापकता वाले इजरायल के साथ व्यापार करते हैं और राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान नहीं देते।

रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने बुडापेस्ट की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन यह टिप्पणी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493