अफगानिस्तान में मारा गया तालिबान कमांडर

काबुल, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बदख्शान प्रांत में गुरुवार को सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक तालिबान का शीर्ष कमांडर भी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आरगो जिले में तालिबान के ठिकाने पर हमले किए, जिसमें कमांडर मुल्ला नुरुल्ला सहित दो आतंकवादी मारे गए।

अधिकारी के मुताबिक, मुल्ला नुरुल्ला बदख्शान प्रांत का प्रमुख तालिबान कमांडर था। इस साल की शुरुआत में दो महिला पुलिस अधिकारियों की हत्या में उसका हाथ था।

अधिकारी ने कहा कि तालिबान कमांडर की मौत आतंकवादियों के लिए बड़ा झटका साबित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493