न्यूयॉर्क, 20 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस की ओलिविया वाइल्डे के थियेटर शो ब्रॉडवे ‘1984’ के दौरान तबीयत खराब हो गई और उन्होंने शो के दौरान ही उल्टी कर दी।
पेजसिक्स डॉट कॉम के अनुसार, हडसन थियेटर में सोमवार रात शो के दौरान जेनिफर की तबीयत बिगड़ गई और इसके बाद वह अपनी सीट से कूदकर लॉबी में जाकर उल्टी करने लगीं।
एक सूत्र ने कहा, “इस दौरान वहां मौजूद कर्मियों ने लॉरेस की बहुत मदद की।”
इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि नाटक में भीषण यातना वाले ²श्यों को देखने के बाद कई दर्शकों को उल्टी और बेहोशी की शिकायत हुई।
जेनिफर के मित्र ने हालांकि कहा कि उनके साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जेनिफर के भतीजों को पेट का फ्लू है, हो सकता है संपर्क में रहने के कारण वह संक्रमित हो गई हों।
dharmpath.com dharmpath