रियल मेड्रिड के स्तंभ होंगे सेबालोस : क्लब अध्यक्ष

मेड्रिड, 21 जुलाई (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के अध्यक्ष फ्लोरेंटीनो पेरेज का कहना है कि क्लब में शामिल होने वाले नए खिलाड़ी दानी सेबालोस उनके Ýिए एक नए स्तंभ के रूप में साबित होंगे।

पेरेज ने गुरुवार को एक बयान में इसका खुलासा किया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 20 वर्षीय सेबालोस को गुरुवार को रियल में शामिल नए खिलाड़ी के तौर पर पेश किया गया।

सेबालोस ने क्लब के साथ छह सीजन का करार किया।

पेरेज ने एक बयान में कहा, “हम एक नए खिलाड़ी को प्रस्तुत कर रहे हैं, जो प्रशंसकों को क्लब के लिए प्रेरित करने और उनके सपनों को सच करेंगे। वह एक युवा खिलाड़ी हैं और भविष्य में क्लब के स्तंभ के रूप में साबित होंगे।”

सेबालोस ने कहा, “मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था, क्योंकि इस क्लब में खेलना मेरे बचपन का सपना था। मैं अपने परिवार का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हर समय मेरा साथ दिया। मैं क्लब के लिए भरसक प्रयास करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493