रियो डी जनेरियो, 21 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर हर्नानेस अपने पूर्व क्लब साओ पाउलो के साथ एक बार फिर जुड़ गए हैं।
हर्नानेस एक साल के ऋण करार पर हेबेई चाइना फॉर्च्यूने से साओ पाउलो में शामिल हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 32 वर्षीय खिलाड़ी हर्नानेस शुक्रवार को साओ पाउलो में पहुंचे।
साओ पाउलो के अध्यक्ष कार्लोस सिल्वा ने क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, “हर्नानेस इस क्लब के आदर्श हैं और मैं खुश हूं कि इस करार से हमें काफी बढ़ावा मिलेगा।”
हेबेई चाइना फॉर्च्यूने क्लब के लिए फरवरी से लेकर अब तक हर्नानेस ने कुल छह मैच खेले।
इससे पहले साओ पाउलो के साथ बिताए छह सीजन में उन्होंने कुल 215 मैच खेले।
ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए हर्नानेस ने 27 मैच खेले और दो गोल दागे।
dharmpath.com dharmpath