रूप दुर्गापाल बनीं पाश्र्वगायिका

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व में पाश्र्वगायिका बनने की इच्छा प्रकट कर चुकीं ‘बालिका बधू’ से चर्चित अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने अब संगीत की दुनिया में कदम रख दिया है।

दुर्गापाल पहले ही दो हिंदी फिल्मों के लिए दो गीतों की रिकॉर्डिग कर चुकी हैं, जिसमें एक शादी का गीत है और दूसरा ‘हमसफर’ फेम अखिल सचदेवा के साथ रोमांटिक गीत है।

रूप ने आईएएनएस से कहा, “चूंकि, मैं अनुबंध से बंधी हूं, इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बोल सकती, लेकिन मैं खुश हूं कि लंबे इंतजार के बाद मेरा पाश्र्वगायन का सपना पूरा हो रहा है। मैं हमेशा से गायक और अभिनेत्री दोनों बनना चाहती थी। उम्मीद है कि भगवान की कृपा से अच्छे अभिनय और गायन के अधिक प्रस्ताव मिलेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493