मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। बाल कलाकार इशांत भानुशाली ने बताया कि धारावाहिक ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ के बाद से लोग उन्हें भगवान हनुमान के रूप में ही पहचानते हैं। फिलहाल वह पौराणिक धारावाहिक ‘चक्रधारी आर्य कृष्ण’ में हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे।
‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके इशांत ‘चक्रधारी आर्य कृष्ण’ में भी उसी अवतार में दिखेंगे।
इशांत ने कहा, “हनुमान की भूमिका मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं जहां कहीं भी जाता हूं, लोग अब भी मुझे भगवान हनुमान मानते हैं और मैं बहुत खुश हूं कि मुझे दोबारायह भूमिका निभाने का मौका मिला।”
‘चक्रधारी आर्य कृष्ण’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल बिग मैजिक पर होता है। इसमें ऋषिराज पवार मुख्य भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath