मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। स्टार जोड़ी परेश रावल और स्वरूप संपत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के एक गीत ‘सामने आ’ के लिए एकजुट हुए हैं।
‘सामने आ’ सामाजिक कथाकार रीता गुप्ता द्वारा निर्देशित और लिखित है और यह सोना महापात्रा ने गाया है। संगीत तैयार किया है सिद्धार्थ शर्मा ने। यह गीत 2 अगस्त को जारी होगा।
यह पहली बार है, जब दोनों कलाकार एक साथ गीत में नजर आएंगे।
टीवी हास्य धारावाहिक ‘ये जो है जिंदगी’ से मशहूर स्वरूप ने आईएएनएस से कहा, “परेश को ‘ये जो है जिंदगी’ का प्रस्ताव दिया गया था, मगर उन्होंने इनकार कर दिया था।”
अभिनेत्री ने कहा, “परेश के लिए जीवन और मौत एक-समान है। वह फिल्मों, नाटक और रंगमंच का एक शुद्ध रचनात्मक रूप में इस्तेमाल करते हैं और इसके लिए ही जीते हैं। मुझे कैमरे के सामने आना पसंद है। मैं शिक्षा के लिए नाटक और थियेटर पर प्रयोग करती रहती हूं।”
गीत के बारे में परेश ने कहा, “गीत के बोल दमदार हैं और मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।”
dharmpath.com dharmpath