अमेरिकी फुटबालर सिम्पसन 1 अक्टूबर को हो सकते हैं रिहा

वाशिंगटन, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अपहरण और लूट के अपराध में नौ साल से जेल की सजा काट रहे अमेरिका के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी ओ. जी. सिम्पसन को पेरोल मिल गई है और उन्हें अक्टूबर में रिहा किया जा सकता है।

नेवादा में चार सदस्यीय पेरोल बोर्ड ने अमेरिका के शीर्ष फुटबाल लीग टूर्नामेंट ‘नेशनल फुटबाल लीग’ (एनएफएल) में खेल चुके सिम्पसन को रिहा करने के लिए गुरुवार को सर्वसम्मति से मतदान किया।

उल्लेखनीय है कि पांच लोगों के एक समूह ने 10 साल पहले लास वेगास के एक कसीनो में बंदूक दिखाकर लूटपाट की थी।

सिंपसन 2008 से ही वे लास वेगास स्थित नेवादा जेल में सजा काट रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लवलॉक करेक्शनल सेंटर से 70 वर्षीय सिम्पसन टेलीफोन के जरिए पेरोल सुनवाई में शामिल रहे और अपनी रिहाई की जानकारी पाकर भावुक हो गए।

सिम्पसन के नाम पर कई एनएफएल रिकॉर्ड हैं और उन्हें लीग के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

अपने करियर के दौरान 1969 से 1977 के बीच सिम्पसन ने बप्फालो बुल्स का प्रतिनिधित्व किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493