न्यूयॉर्क, 22 जुलाई (आईएएनएस)। ‘वन डॉयरेक्शन’ के सदस्य लियाम पेयने ने न्यूयॉर्क में अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवा कर उन्हें खुश कर दिया।
डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, पेयने ने अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर गुरुवार को अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जो उनके होटल के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
सफेद टीशर्ट और खाकी पैंट पहने पेयने ने सड़क पर उत्साह के साथ अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया।
पेयने ने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाते समय अपने बॉडीगार्ड्स को थोड़ा दूर खड़े रहने को कहा।
dharmpath.com dharmpath