यूएन प्रमुख ने जेरूसलम हिंसा पर चिंता व्यक्त की

संयुक्त राष्ट्र, 22 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने जेरूसलम में हिंसा की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है, जहां जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा में तीन फिलीस्तिीनियों की मौत हो गई और 400 अन्य घायल हो गए।

पूर्वी जेरूसलम में टेंपल माउंट जाने पर लगे प्रतिबंध और कड़े सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर विरोध प्रदर्शन सहित ओल्ड सिटी इलाके में इजरायलियों और फिलीस्तिीनियों के बीच हिंसक झड़पें बढ़ रही हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुटेरेस ने शुक्रवार को इजरायली सुरक्षा बलों के साथ झड़पों के कारण हुई तीन फिलीस्तिीनियों की मौत की ‘कड़ी निंदा’ की है।

गुटेरेस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उन्होंने ‘इन घटनाओं की पूर्ण जांच की मांग की है।’

गुटेरेस ने इजरायली और फिलिस्तीनी नेताओं को ऐसी गतिविधियों से बचने को कहा है, जिनसे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो।

गुटेरेस ने एक बयान में सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामुदायिक नेताओं से तनाव दूर करने में मदद देने की अपील की है।

पूर्वी जेरूसलम और वेस्ट बैंक में उस समय तनाव उत्पन्न हो गया था, जब शुक्रवार को इजरायल ने जेरूसलम के ओल्ड सिटी में पवित्र अल अक्सा मस्जिद परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश को सीमित करते हुए केवल 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों और महिलाओं को ही प्रवेश की अनुमति दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493