श्रुति हासन ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

अमृतसर, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री-गायिका श्रुति हासन ने यहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और इस अनुभव को शानदार बताया।

श्रुति ने एक बयान में कहा, “यह एक सुखद अनुभव था। मैं बचपन से ही यहां आना चाहती थी, लेकिन मौका नहीं मिला। यहां की ऊर्जा और वातावरण को बयां नहीं किया जा सकता। यहां के लोग बहुत प्यारे हैं और वे मेहमानों का बहुत ख्याल रखते हैं। मैं इस अद्भुत अनुभव के लिए उनकी शुक्रगुजार हूं।”

सूत्र के अनुसार, अभिनेत्री एक ब्रांड के प्रचार के सिलसिले में चंडीगढ़ में थीं। वह शुक्रवार को अमृतसर गईं। उन्होंने स्वर्ण मंदिर में रात की आरती में भी हिस्सा लिया।

सूत्र ने बताया, “चूंकि अगले दिन उनका कोई विशेष कार्यक्रम नहीं था, इसलिए उन्होंने स्वर्ण मंदिर जाने और वहां मत्था टेकने का फैसला किया।”

अभिनेत्री जल्द ही बड़े पर्दे पर तिग्मांशु धूलिया की अगली फिल्म ‘यारा’ में दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493