बैडमिंटन : कश्यप और प्रणॉय यूएस ओपन के सेमीफाइनल में (लीड-1)

अनाहेम (केलिफोर्निया), 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी-पारूपल्ली कश्यप और एच.एस. प्रणॉय यहां जारी 2017 योनेक्स यूएस ओपन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

इसके अलावा मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी भी अंतिम-4 दौर में जगह बनाने में सफल रही है।

कश्यप ने क्वार्टर फाइनल में अपने ही देश के समीर वर्मा को 21-13, 21-16 से हराया। यह मैच 40 मिनट चला।

अब कश्यप सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के हियो क्वांग ही से भिड़ेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह अब तक की पहली भिड़ंत होगी।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट के दूसरे वरीय खिलाड़ी प्रणॉय ने क्वार्टर फाइनल में सुनेयामा कांता को हराया। प्रणॉय ने एक घंटे तक चला यह मैच 10-21, 21-15, 21-18 से जीता।

सेमीफाइनल में प्रणॉय की भिड़ंत विश्व के 66वें वरीयता प्राप्त चीन के तेन मिन्ह गुयेन से होगी। इससे पहले इन दोनों के बीच एक बार भिड़ंत होगी चुकी है, जिसमें गुयेन विजयी रहे हैं।

इन दोनों के बीच यह मुकाबला 2012 एशियाई चैम्पियनशिप में हुई थी।

पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में अत्री और रेड्डी ने जापान के हिरोकी ओकामुरा और मासायुकी ओनोदेरा को हराया। भारतीय जोड़ी ने 43 मिनट तक चला यह मैच 21-18, 22-20 से अपने नाम किया।

भारतीय जोड़ीदार अंतिम-4 दौर के मुकाबले में चीनी ताइपे के चिंग याओ लू और पो हान यांग से भिड़ंगे। इन जोड़ीदारों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493