ब्राजीली सेरी-ए में फ्लामेंगो ने कोरितिबा को 2-1 से हराया

रियो डी जनेरियो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। फ्लामेंगो ने शनिवार को ब्राजीली सेरी-ए चैम्पियनशिप मुकाबले में कोरितिबा को 2-1 से हरा दिया।

फ्लामेंगो की जीत में ब्राजील के पूर्व मिडफील्डर एवर्टन रिबेरियो की अहम भूमिका रही। रिबेरियो ने अंतिम समय में पेनाल्टी पर गोल करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

कोलम्बियाई फारवर्ड ओरलांडो बेरियो ने मेजबान टीम के लिए पहला गोल किया लेकिन हेनरिक अल्मेइदा ने मध्यांतर के कुछ बाद ही बराबरी का गोल करते हुए मैच में रोमांच ला दिया।

रिबेरियो ने दूसरे हाफ के स्टापर टाइम में मिले पेनाल्टी पर संयम बनाए रखा और गोल करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। फ्लामेंगो को यह पेनाल्टी बॉक्स एरिया में विनिसियस जूनियर को गिराए जाने के बाद मिला था।

इस जीत ने फ्लामेंगो को 20 टीमों की तालिका में 16 मैचों से 28 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। कोरितिबा 19 अंकों के साथ 14वें स्थान पर खिसक गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493