‘गोली सोडा’ दिल के बेहद करीब है : विजय मिल्टन

चेन्नई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 2014 की बेहद सफल तमिल फिल्म ‘गोली सोडा’ के सीक्वल पर काम कर रहे छायाकार-फिल्मकार एसडी विजय मिल्टन का कहना है कि यह फ्रेंचाइजी उनके दिल के बेहद करीब है।

चेन्नई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 2014 की बेहद सफल तमिल फिल्म ‘गोली सोडा’ के सीक्वल पर काम कर रहे छायाकार-फिल्मकार एसडी विजय मिल्टन का कहना है कि यह फ्रेंचाइजी उनके दिल के बेहद करीब है।

फिल्म के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त मिल्टन ने आईएएनएस से कहा, “बतौर फिल्मकार ‘गोली सोडा’ से मुझे काफी सफलता और आलोचकों की सराहना मिली। इससे मुझे दर्शकों और अपने साथियों के बीच सम्मान मिला। यह फ्रेंचाइजी मेरे दिल के बेहद करीब है।”

दिलचस्प बात यह है कि ‘गोली सोडा 2’ खेल की पृष्ठभूमि पर बनी है, लेकिन यह पूरी तरह खेल पर आधारित फिल्म नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैं फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं बता सकता। मुख्य रूप से यह बास्केटबॉल पर आधारित होगी, लेकिन इसमें अन्य खेल भी होंगे। जब मुझे ‘गोली सोडा’ की फ्रेंचाइजी बनाने का विचार आया तो मैने सोचा कि इसे खेल की पृष्ठभूमि पर बनाना अच्छा रहेगा।”

मिल्टन का कहना है कि वह विभिन्न विषयों पर फिल्म बनाना पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, “मेरी पिछली फिल्म ‘कडूगु’ की तरह ही यह फिल्म भी पूरी तरह अलग होगी। मुझे एक जैसी चीजें करना पसंद नहीं है, फिर मुझे एक जैसी फिल्में बनाने में कैसे मजा आ सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493