अफगानिस्तान में 21 आतंकवादी, 4 सुरक्षाकर्मी मारे गए

काबुल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में हुए दो संघर्षो में 21 आतंकवादियों और चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इसके अलावा 20 आतंकवादी घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता जिया दुर्रानी ने रविवार को कहा कि शनिवार देर रात नेश जिले में सशस्त्र तालिबान आतंकियों ने सुरक्षा जांच चौकियों पर हमला कर दिया, जिसके बाद हुए संघर्ष में 15 आतंकवादी और चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 20 आतंकवादी घायल हो गए।

दुर्रानी ने बताया कि इस दूरवर्ती जिले में पुलिसकर्मियों और हमलावरों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान छह पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, “अफगान विशेष बल ने पड़ोसी मेवंद जिले में तालिबान ठिकाने पर हमला किया, जिसमें तालिबान के एक छद्म जिला गवर्नर मैवंद खान सहित छह आतंकवादी मारे गए।”

रक्षा बलों ने एक स्थानीय आतंकी कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है और तीन वाहन, दो मोटरसाइकिलें, हथियार और गोला बारूद जब्त कर लिए हैं।

तालिबान ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

तालिबान के पूर्व गढ़ कंधार की सुरक्षा स्थिति में पिछले कुछ महीनों के दौरान सुधार हुआ है, क्योंकि सुरक्षा बलों ने काबुल से 450 किलोमीटर दूर स्थित इस प्रांत में तलाशी अभियान चला रखे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493