मेड्रिड, 23 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले ब्राजीलियाई खिलाड़ी डानिलो ने इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी का दामन थाम लिया है।
क्लब ने रविवार को इस बात की पुष्टि की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डानिलो ने दो साल पहले मेड्रिड के साथ करार किया था, लेकिन टीम में नियमित जगह बनाने में सफल नहीं रहे थे।
डानिलो ने मेड्रिड के लिए 56 मैचों में हिस्सा लिया था और सिर्फ तीन गोल किए थे। वह कभी भी मेड्रिड के प्रशंसकों को लुभा नहीं पाए।
रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लिश क्लब ने डानिलो के लिए 4.19 करोड़ डालर की कीमत चुकाई है।
dharmpath.com dharmpath