महिला विश्व कप : भारत को हरा इंग्लैंड ने जीता खिताब

लंदन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने भारत को नौ रनों से हराते हुए रविवार को आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है।

इंग्लैंड ने भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 48.4 ओवरों में 219 रन पर अपने सभी विकेट गंवा बैठी। इस तरह उसके हाथ से पहली बार विश्व विजेता बनने दूसरा मौका चला गया।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नताली स्काइवर के 51 रन और सारा टेलर के 45 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 228 रन बनाए थे।

भारतीय महिला टीम एक समय तक इस लक्ष्य को हासिल करती दिख रही थी, लेकिन अंत में इंग्लैंड ने लगातार विकेट लेते हुए उसे ऐतिहासिक जीत से महरूम रखा और भारत के हाथ से जीता-जीताया मैच छीन लिया।

भारत के लिए सलामी बल्ेलबाज पूनम राउत ने सार्वधिक 86 रन बनाए जबकि सेमीफाइनल में शताकीय पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर ने 51 रनों का योगदान दिया। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। अंत में वेदा कृष्णामूर्ति ने 35 रनों का पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाईं।

इंग्लैंड की तरफ से अन्या श्रूबसोले ने छह विकेट लिए। एलेक्स हार्टले ने दो सफलताएं हासिल कीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493