युनाइटेड में सफलता हासिल करेंगे लुकाकु : डी ब्रूने

मैनचेस्टर, 24 जुलाई (आईएएनएस)। बेल्जियम के फारवर्ड केविन डी ब्रूने ने हमवतन रोमेलु लुकाकु की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह मैनचेस्टर युनाइटेड में सफलता हासिल करेंगे।

डी ब्रूने का कहना है कि लुकाकु खुद को विश्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मानते हैं।

‘गार्जियन’ ने डी ब्रूने के हवाले से कहा, “सबसे मुख्य चीज उनके साथ यह है कि वह खुद को विश्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मानते हैं। फिर यह मायने नहीं रखता कि वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं या नहीं। वह प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र और खेल में पूरा प्रयास करते हैं।”

डी ब्रूने ने कहा, “अगर आप खुद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मानते हैं, तो आप कभी अपने आप से संतुष्ट नहीं रहेंगे और यही आपको कड़ी से कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करता है।”

बेल्जियम के फारवर्ड डी ब्रूने ने कहा कि भले ही लुकाकु पांच बार बालोन डी ओर खिताब जीतने वाले स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के बराबर न हों, लेकिन उनकी शारीरिक क्षमता महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

लुकाकु ने 2014 से 2016 तक एवर्टन के लिए खेले गए मैचों में कुल 53 गोल दागे थे। इसके बाद वह युनाइटेड क्लब में शामिल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493