काबुल, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानस्तिान के एक राजनेता के घर को निशाना बना कर सोमवार को किए गए आत्मघाती विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई।
काबुल, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानस्तिान के एक राजनेता के घर को निशाना बना कर सोमवार को किए गए आत्मघाती विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “विस्फोट सुबह करीब 6.50 बजे गोला-ए-दवाखाना में मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला के डिप्टी मोहम्मद मोहकिक के घर के पास हुआ।”
टोलो न्यूज ने मोहकिक के कार्यालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि 20 से ज्यादा अन्य लोग घायल हुए हैं।
हताहत हुए अधिकांश लोग एक मिनीबस में सवार थे।
फिलहाल किसी भी आतंकी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath