वाशिंगटन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक पार्किंग स्थल पर ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर नौ प्रवासी मृत पाए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ न्यूज के मुताबिक, होमलैंड सिक्योरिटी ने बताया कि सभी मृतक वयस्क पुरुष हैं।
ट्रेलर रविवार को सैन एंटोनियो के वॉलमार्ट पार्किं ग स्थल पर पाया गया। ट्रक के अंदर करीब 30 लोग मिले, जिन्हें क्षेत्र के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस के पास पीड़ितों के देश, जगह, उनके मूल, उम्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
सैन एंटोनियो शहर मेक्सिको की सीमा के पास स्थित है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, कार्यवाहक आप्रवासन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के निदेशक थॉमस होमान ने इस घटना को भयावह त्रासदी बताया है। इसके लिए उन्होंने तस्करों को जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि वे जिन लोगों की तस्करी करते हैं, उनके परिवहन के दौरान उनके जीवन की परवाह नहीं करते।
dharmpath.com dharmpath