पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे लोकेश राहुल

कोलंबो, 24 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका दौरे पर पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल बुखार के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। पहला टेस्ट मैच 26 जुलाई से गॉल क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा।

बीसीसीआई के बयान के मुताबिक, “बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के बीमार होने की पुष्टि की है। उनको लेकर हालांकि कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। वह तेजी से सुधार कर रहे हैं। मेडिकल टीम उनकी प्रगाति से संतुष्ट है।”

बयान में कहा गया है, “लेकिन सावधानी बरतने के लिहाज से राहुल को आराम करने की सलाह दी गई है, इसलिए वह श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे।”

राहुल हाल ही में कंधे की चोट से वापसी करने के बाद टीम में जगह पाने में सफल हुए थे। उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में कंधे में चोट लग गई थी। इसी कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी और भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं गए थे।

भारत इस दौरे पर तीन टेस्ट मैच, पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493