जॉर्डन में इजरायली दूतावास में गोलीबारी, 1 मरा

अम्मान, 24 जुलाई (आईएएनएस)। जॉर्डन में इजरायली दूतावास में गोलीबारी की घटना में जॉर्डन के एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य नागरिक घायल हो गया। इसके अलावा दूतावास का एक इजरायली कर्मी भी घायल हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार रात एक बयान में जॉर्डन के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि अम्मान में इजरायली दूतावास के परिसर में एक आवासीय इमारत में गोलीबारी की एक घटना हुई।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दूतावास के आसपास के क्षेत्रों को बंद कर दिया है और वह हमले के वक्त दूतावास के सामने खड़ी एक कार की तलाशी ले रहे हैं।

बयान के अनुसार, घटना से पूर्व इमारत में दाखिल हुए जॉर्डन के नागरिक यहां बढई का काम करते थे।

फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

वहीं, शुक्रवार को इजरायल के साथ संबंध तोड़ने और अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली कार्रवाई के खिलाफ अम्मान में इजरायली दूतावास को बंद करने के लिए जॉर्डन भर में प्रदर्शन हुए थे।

इस्लाम धर्म में तीसरा सबसे पवित्र स्थान मानी जाने वाली इस मस्जिद में प्रवेश के लिए की गई सुरक्षा जांच व्यवस्था को धार्मिक उल्लंघन करार देते हुए दर्जनों की संख्या में मुस्लिम श्रद्धालुओं ने मस्जिद में प्रवेश नही किया और उन्होंने बाहर की नमाज अदा की। तभी से यह विरोध प्रदर्शन जारी है।

पिछले शुक्रवार को इजरायली नागरिकता वाले अरब मूल के तीन नागरिकों ने मस्जिद परिसर में इजरायल के दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद इजरायली अधिकारियों ने 48 घंटों के लिए मस्जिद को बंद कर समूचे परिसर में सीसीटीवी, जांच चौकी और मेटल डिटेक्टर स्थापित करने के बाद रविवार को पवित्र स्थल को दोबारा खोल दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493