रियो डी जनेरियो, 24 जुलाई (आईएएनएस)। वुल्फ्सबर्ग के पूर्व फारवर्ड ब्रूनो हेनरीक की ओर से लगाई गई हैट्रिक की बदौलत सांतोस क्लब ने ब्राजील सेरी-ए चैम्पियनशिप में खेले गए मैच में बाहिया को हराया।
रविवार रात को खेले गए इस मैच में सांतोस ने बाहिया को 3-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 26 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले हाफ में सांतोस के लिए दो गोल कर उसे 2-0 से बढ़त दी।
इसके बाद हेनरीक ने दूसरे हाफ में भी अपना अच्छा खेल जारी रखते हुए 76वें मिनट में गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिलाई।
इस जीत से लीग सूची में सांतोस 30 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
dharmpath.com dharmpath