मास्को, 24 जुलाई (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने सोमवार को कहा है कि रूस में इसी साल हुए कन्फेडरेशंस कप के दौरान किए गए सभी डोप टेस्ट के परिणाम नकारात्मक आए हैं।
फीफा ने एक बयान में कहा, “फीफा आज इस बात की घोषणा करता है कि कन्फेडरेशंस कप के दौरान डोप टेस्ट में किसी भी खिलाड़ी के नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ के अंश नहीं पाए गए।”
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, यह टूर्नामेंट 17 जून से दो जुलाई के बीच आयोजित किया गया था। रूस के चार शहरों मास्को, सेंट पीटर्सबर्ग, सोच्ची और काजान ने इसके मैचों की मेजबानी की थी।
दो जुलाई को सेंट पीटर्सबर्ग में खेले गए फाइनल में जर्मनी ने चिली को 1-0 से मात देकर खिताब अपने पास रखा था।
dharmpath.com dharmpath