ताई ची बुजुर्गो को चोट से बचाने में मददगार

लंदन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। हफ्ते में एक से तीन बार ताई ची का अभ्यास बुजुर्ग लोगों को गिरकर चोटिल होने से बचाने में मददगार साबित हो सकता है।

ताई ची एक प्राचीन चीनी व्यायाम है, जिसमें लचीलेपन और पूरे शरीर के समन्वय पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।

शोध में यह उच्च गुणवत्ता के साक्ष्य मिले हैं कि ताई ची खास तौर से गिरने की दर में थोड़े समय के अभ्यास से (करीब 12 महीने से कम समय) 43 फीसदी कमी व लंबे समय (12 महीने से ज्यादा समय तक) करने से 13 फीसदी कमी लाता है।

गंभीर रूप से गिरने के संदर्भ में कुछ साक्ष्य है कि ताई ची ने खतरे को अल्प समय में 50 फीसदी और लंबे समय में 28 फीसदी कम किया।

स्पेन के जेएन विश्वविद्यालय के राफेल लोमास वेगा ने कहा, “ताई ची व्यायाम की व्यस्कों और बुजुर्गो में गिरने के खतरे को कम करने के लिए सिफारिश की जा सकती है। निष्कर्ष बताते हैं कि यह चोटों को रोकने का सरल और संपूर्ण तरीका देते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493