एफकेए ट्विग्स संग सगाई जैसा रिश्ता : पैटिंसन

लॉस एंजेलिस, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन का कहना है कि एक प्रकार से गायिका एफकेए ट्विग्स संग उनका रिश्ता सगाई जैसा ही है।

पिछले दो वर्षो से दोनों की सगाई की चर्चा सुर्खियों में है, लेकिन पैटिंसन इस पर बिल्कुल मौन रहे हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉ को डॉट यूके’ के मुताबिक, पैटिंसन मंगलवार को ‘द हॉवर्ड स्टर्न शो’ में उपस्थित हुए और उन्होंने ट्विग्स के साथ अपने संबंधों के बारे में बताया।

स्टर्न ने पैटिंसन से पूछा, “आपकी सगाई हो चुकी है?”

उन्होंने प्रतिक्रिया दी, “हां, सगाई जैसा ही है।”

स्टर्न ने कहा, “जैसे, आप लोगों में से हैं, जो अपने संबंधों का खुलासा नहीं करना चाहते।”

पैटिंसन ने कहा, “यह दुनिया की सबसे परेशान कर देने वाली चीजों में से है। आप अपने बारे में खुलासा करना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि आप इस स्थिति में आप फंसे हैं। लेकिन आपको फैसला करना होता है कि आप लोगों को इस बारे में बताए या नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493