काबुल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अफगान सुरक्षा बलों ने नुरिस्तान प्रांत में तालिबान के हमले को विफल करते हुए 45 आतंकवादियों को मार गिराया।
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा, “सैकड़ों तालिबानियों ने वेंट वेगल जिले में बुधवार रात हमला किया। सुरक्षा बलों ने उन्हें कड़ा जवाब दिया, जिसमें 50 आतंकवादी घायल भी हुए।”
मंत्रालय ने हालांकि सुरक्षा बलों के हताहत होने की जानकारी नहीं दी है।
dharmpath.com dharmpath