वाशिंगटन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के ओहियो स्टेट फेयर के पहले दिन एक चलती फायर राइड (एक प्रकार का झूला) के पुर्जो में खराबी आने की उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
ओहियो स्टेट हाइवे पैट्रोल सुप्रीटेंडेंट कर्नल. पॉल ए प्राइड ने ‘सीएनएन’ से कहा कि बुधवार सुबह हुई इस घटना में सात लोग घायल हो गए हैं।
फायर बॉल नामक इस राइड में छह सीटें होती हैं और यह अपनी धुरी पर गोल-गोल घूमती है।
इंटरनेट पर जारी एक वीडियो में दिख रहा है कि इस राइड की संरचना के कुछ हिस्सों के अलग होने से पहले उसमें कई लोग बैठे थे।
घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने सीएनएन को बताया, “इस राइड पर प्रति कार्ट पर (राइड पर बैठने वाला स्थान) चार लोग बैठे थे। राइड का एक हिस्सा अलग हो गया और उसमें बैठे लोग गिर पड़े।”
ओहियो के गर्वनर जॉन कैशिच ने सुरक्षा जांच पूरी होने तक सभी राइडों को बंद करने का आदेश दिया है।
dharmpath.com dharmpath