मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआती तेजी के बाद सपाट बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 0.84 अंकों की मामूली तेजी के साथ 32,383.30 पर और निफ्टी 0.10 अंकों की मामूली तेजी के साथ 10,020.55 पर बंद हुआ।
मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआती तेजी के बाद सपाट बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 0.84 अंकों की मामूली तेजी के साथ 32,383.30 पर और निफ्टी 0.10 अंकों की मामूली तेजी के साथ 10,020.55 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 136.98 अंकों की तेजी के साथ 32,519.44 पर खुला और 32,383.30 पर सपाट बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32672.66 के ऊपरी स्तर और 32325.33 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। एचडीएफसी (5.83 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (2.18 फीसदी), एशियन पेंट्स (1.32 फीसदी), कोटक बैंक (1.21 फीसदी) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (0.86 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में – डॉ. रेड्डी (3.29 फीसदी), टीसीएस (2.76 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.43 फीसदी), भारती एयरटेल (2.40 फीसदी) और इंफोसिस (2.16 फीसदी) प्रमुख रहे।
बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट देखी गई। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 84.10 अंकों की गिरावट के साथ 15,255.66 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 83.17 अंकों की गिरावट के साथ 16,015.47 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42.6 अंकों की तेजी के साथ 10,063.25 पर खुला और 10,020.55 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 10,114.85 के ऊपरी और 10,005.50 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से 4 में – वित्त (1.42 फीसदी), बैंकिंग (0.79 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.15 फीसदी) और रियल्टी (0.01 फीसदी) तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – दूरसंचार (1.88 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.76 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.64 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.18 फीसदी) और ऊर्जा (1.06 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 852 शेयरों में तेजी और 1,874 में गिरावट रही, जबकि 150 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath