ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही में मात्र 0.3 फीसदी बढ़ी

लंदन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगातार आर्थिक सुस्ती के बीच दूसरी तिमाही में पिछली तिमाही से 0.3 प्रतिशत की मामूली बढ़त हुई है और यह केंद्रीय बैंक के अनुमान से कम है।

बुधवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जीडीपी में यह वृद्धि पिछली तिमाही से 0.1 पाइंट ज्यादा है, लेकिन यह ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड (बीओई) की पूर्वानुमानित 0.4 की वृद्धि से मेल नहीं खाती है।

पहली तिमाही में यह मामूली वृद्धि वित्तवर्ष 2016 की अंतिम तिमाही में हुई 0.7 प्रतिशत की वृद्धि से बहुत नीचे है।

यह वृद्धि देश में पिछले वर्ष से जारी आर्थिक मंदी को स्पष्ट दर्शाती है। यह नए आंकड़े बीओबी द्वारा अनुमान की गई वार्षिक विकास दर को और नीचे लाएंगे। आखिरी बार मई में बीओबी ने अपने पूर्वानुमान में 1.9 प्रतिशत की कमी की आशंका जताई थी।

दूसरी तिमाही में वृद्धि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में प्रभावी सेवा क्षेत्र की वजह से रही। खुदरा क्षेत्र के प्रदर्शन में सुधार के साथ सेवा क्षेत्र में 0.5 की वृद्धि हुई है।

लंदन में रॉयल बैंक ऑफ कनाडा में ब्रिटेन के मुख्य अर्थशास्त्री सैम हिल ने कहा, “कुछ समय के लिए सेवा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के उप क्षेत्रों खुदरा बिक्री और खानपान एवं हॉटलों की विकास दर में गिरावट बताता है कि ग्राहक के नेतृत्व वाली यह मंदी अर्थव्यवस्था के लिए ज्यादा समय तक खतरनाक नहीं हो सकती।”

बीओबी की दर-निर्धारण मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) मौजूदा रिकॉर्ड स्तर की ब्याज दर 0.25 प्रतिशत को बढ़ाने संबंधी पर निर्णय लेने के लिए अगले माह बैठक करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493