झंडु ने पेश किए जेल, स्प्रे व रोल ऑन दर्द निवारक

कोलकाता, 27 जुलाई (आईएएनएस)। इमामी लिमिटेड द्वारा पेश किए गए दर्द निवारक सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली ब्रांड झंडु ने नए और में प्रभावी दर्द निवारक उपाय बाजार में उतारे हैं। कंपनी ने शरीर में दर्द के लिए झंडु जेल एवं स्प्रे और सिरदर्द के लिए झंडु रोल ऑन पेश किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि झंडु ने सामयिक फॉर्मेट में तीन नए दर्द निवारक सॉल्यूशंस पेश किए हैं। झंडु जेल और स्प्रे शरीर दर्द से प्रभावी और तीव्र राहत दिलाता है जबकि झंडु रोल ऑन सिरदर्द से राहत देने के लिए बेहद सुविधाजनक है।

भारत में जेल/मरहम का बाजार करीब 1400 करोड़ रुपये का है और यह दर्द निवारण का सबसे आधुनिक फॉर्मेट है। शीघ्र राहत पहुंचाने और बेहद प्रभावी होने के कारण नया झंडु जेल और स्प्रे तेज राहत पहुंचाने में आधुनिक लेकिन आयुर्वेदिक दर्द निवारक फॉर्मूला से बना है।

नया झंडु रोल ऑन सिरदर्द के लिए तेज असरकारी, वन-स्टॉप दर्द निवारक है। इसकी सुविधाजनक पैकेजिंग ग्राहकों के लिए कहीं भी यात्रा के दौरान इसका इस्तेमाल करना आसान बनाती है। इसमें नॉन-ग्रीसी यानी गैर-चिपचिपा सॉल्यूषन और अच्छी सुगंध होती है, जो दर्द से जल्दी राहत देती है।

इस लॉन्च के अवसर पर इमामी लिमिटेड के डायरेक्टर मोहन गोयनका ने कहा, “झंडु जॅल, स्प्रे और रोल ऑन नवीनतम, आधुनिक और प्रभावी दर्द निवारक सॉल्यूशन हैं, जो शरीर के दर्द जैसे कि घुटनों का दर्द, पीठ दर्द, जोड़ों में दर्द और सिरदर्द से राहत दिलाते हैं।”

नया झंडु जेल 15 मिली और 30 मिली के पैक में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 50 रुपये और 98 रुपये है। झंडु स्प्रे 35 ग्राम के पैक में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 100 रुपये रखी गई है जबकि झंडु रोल ऑन नौ मिली के पैक में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 50 रुपये है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493