मुंबई, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ऐतिहासिक फिल्म ‘पेशवा बाजीराव’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री डॉली सोही ऐतिहासिक भूमिकाओं को चुनौतीपूर्ण मानती हैं और उनका कहना है कि यह बड़ी जिम्मेदारियों के साथ आती हैं।
उन्होंने कहा, “मैंने ‘कलश’ और ‘एक था राजा एक थी रानी’ जैसे धारावाहिकों में आधुनिक महिला के रूप में शक्तिशाली भूमिका निभाई। यह एक तरह से काल्पनिक महिला पर आधारित थी, इसे निभाना आसान था, लेकिन ऐतिहासिक भूमिकाएं जिम्मेदारियों के साथ आती हैं, क्योंकि आपको ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभानी है, जो जीवित था।”
उन्होंने कहा, “जब मुझे यह भूमिका मिली तो मैं बहुत खुश थी, मैंने सोचा अब मुझे साड़ी नहीं पहननी पड़ेगी, लेकिन अब मुझे भारी पोशाक पहनने से होने वाले असली दर्द का अहसास हो रहा है। एक कलाकार के रूप में इस तरह की भूमिका आपकी मदद करती हैं।”
dharmpath.com dharmpath