कराकस, 28 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला में सरकार द्वारा संविधान में संशोधन के फैसले के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है।
कराकस, 28 जुलाई (आईएएनएस)। वेनेजुएला में सरकार द्वारा संविधान में संशोधन के फैसले के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, एंजोअतेगुई और लारा राज्यों में गुरुवार को दो लोग मृत पाए गए, जिनमें से एक को गोली मारी गई थी।
इन दोनों मृतकों के साथ 26 जुलाई से लेकर अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी हैं।
वेनेजुएला की जनता रविवार को राष्ट्रीय संविधान सभा के 500 से ज्यादा सदस्यों के लिए मतदान कर सकती है।
राष्ट्रपति निकोलस मदुरो द्वारा संविधान में संशोधन के लिए संविधान सभा के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू करने के बाद बीते तीन महीनों में सरकार के समर्थन और विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमें अभी तक 1,500 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath