इस्लामाबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित पनामा पेपर्स मामले पर फैसला सुनाएगी। इस फैसले से सिर्फ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाग्य का ही फैसला नहीं होगा बल्कि देश का राजनीतिक भविष्य भी तय होने की संभावना है।

‘डॉन’ के अनुसार, इस ऐतिहासिक फैसले को सुनाने वाली पांच न्यायाधीशों की खंडपीठ की अध्यक्षता न्यायमूर्ति आसिफ सईद खोसा करेंगे जिन्होंने 20 अप्रैल के फैसले में मारियो पुजो के उपन्यास ‘द गॉडफादर’ के वाक्यांश का हवाला देते हुए राष्ट्र के प्रति ईमानदार न होने के लिए शरीफ को ‘अयोग्य’ घोषित किया था।
फैसला सुनाए जाने के बाद शरीफ लाहौर में अपने निकट साथियों और प्रमुख मंत्रियों के साथ अनौपचारिक विचार-विमर्श करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, फैसला सुनाए जाने के बाद एक और बैठक आयोजित हो सकती है।
शरीफ गुरुवार को ही मालदीव की यात्रा से स्वदेश लौटे हैं।
dharmpath.com dharmpath